जीविका से रानी की बदल गई तकदीर,  आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल।

SHARE:

रिपोर्ट- पंकज कुमार!

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्वी सरेन पंचायत के टेहटा गांव की रहने वाली रानी देवी की आत्मनिर्भरता की कहानी आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं। प्रकाश जीविका महिला ग्राम संगठन जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़कर रानी देवी अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह से बदल दिया।
रानी देवी का कहना है कि उनके पति श्री धनंजय कुमार पहले परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। सीमित आय के कारण परिवार का पालन-पोषण काफी कठिनाई से हो पाता था। आर्थिक तंगी के बीच किसी तरह घर का खर्च चलता था। ऐसे समय में रानी देवी को जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रचार प्रसार से दुर्गा जीविका स्वयं सहायता समूह के बारे में जानकारी प्राप्त हुई और जीविका दीदियों के प्रयास से वह दुर्गा जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं और यहीं से उनके संघर्षपूर्ण जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत हुई।
जीविका से जुड़ने के बाद रानी देवी को स्वयं सहायता ग्रुप की नियमित बचत की आदत की प्रेरणा मिली । उनका कहना है कि कई बार आर्थिक परेशानी के कारण बचत जमा करना कठिन होता था, फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और धीरे-धीरे समूह के हिम्मत के बल पर आगे बढ़ती रहीं। समूह से सर्वप्रथम ₹50,000 का ऋण प्राप्त कर उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी, दुकान में गेट लगवाया तथा सिलाई का छोटा व्यवसाय शुरू किया जिसमें उन्हें शुरुआत में प्रतिदिन लगभग ₹100 की आमदनी होने लगी।
मेहनत,लगन और जमा करने की आदत से उन्होंने समय पर ऋण चुका दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत ₹10,000 की सहायता प्राप्त कर किराना दुकान खोली। आज उनका कथन है कि उनकी दुकान अच्छी तरह संचालित हो रही है और वे प्रतिमाह लगभग ₹9,000 की आय अर्जित कर रही हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभ प्राप्त कर दीदी ने किराना दुकान खोला जिससे उनके आय में वृद्धि हुई और अभी वो सम्मानजनक जीवन यापन कर रही है। दीदी इस योजना के बारे में बताती है कि वो आगे भी मिलने वाली सहायता राशि के लिए पात्र मापदंडों का पालन सुनिश्चित करेगी ताकि वो अपने रोजगार को और अधिक बढ़ा सके ।
रानी देवी की दो बेटियां और एक बेटा है। वे अपने सभी बच्चों की पढ़ाई अच्छे तरीके से करवा रही हैं। बच्चे नियमित रूप से विद्यालय जाते हैं और परिवार का भविष्य अब वह पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित एवं उज्ज्वल पाती हैं। इस बदलाव का प्रथम श्रेय रानी देवी जिला प्रशासन जहानाबाद और जीविका को देती है और रहे दिल से धन्यवाद ज्ञापन करती है।
जिला प्रशासन, जहानाबाद एवं जीविका द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्वरोजगार से जोड़ने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन की पहल और जीविका समूहों की सक्रियता से जिले की हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। रानी देवी की सफलता इसी सकारात्मक बदलाव का जीवंत उदाहरण है।
रानी देवी जो अब एक जीविका दीदी भी है, उन्होंने अन्य महिलाओं से अपील करती हैं कि वे भी जीविका समूह से जुड़कर बचत की आदत अपनाएं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं। उनका कहना है कि जहानाबाद में जिला पदाधिकारी के सफल नेतृत्व में जीविका और जिला प्रशासन महिलाओं के मदद के लिए काफी सक्रिय है, इसलिए आप सभी आत्मविश्वास और मेहनत के साथ आगे बढ़ें, आप न सिर्फ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकती हैं, बल्कि समाज में अपनी एक अलग पहचान भी बना सकती हैं। इसलिए जीविका और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से जहानाबाद में महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई तस्वीर उभर रही है।

Join us on: