रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
वैशाली जिला में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला के लालगंज अंचल के अमीन सुजीत कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। SVU के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद ने बताया कि सराय थाना क्षेत्र के इनायतपुर प्रबोधी सराय निवासी आनंद कुमार और लालगंज थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक निवासी पप्पु कुमार ने SVU पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जमीन परिमार्जन और मापी से जुड़े कार्य के बदले अमीन सुजीत कुमार रिश्वत की मांग कर रहा था। परिवादियों के अनुसार पप्पु कुमार की जमीन की मापी एवं परिमार्जन के लिए 3 लाख रुपये तथा आनंद कुमार से 60 हजार रुपये घूस मांगी गई थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर SVU थाना कांड संख्या-18/2026 दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक चंद्रभूषण के नेतृत्व में गठित टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अमीन सुजीत कुमार को पप्पु कुमार से पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। कोई निगरानी विभाग की टीम में सोमवार की देर रात अमिन को लेकर पटना चली गई है। बता दे कि अमीन को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम से लेकर लालगंज थाना पहुंची थी। जहां पर कार्ड भी कार्रवाई के बाद उसे लेकर गई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले जून 2025 में भी लालगंज प्रखंड कार्यालय में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन बीडीओ नीलम कुमारी और उनके चालक को प्रधानमंत्री आवास योजना में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही कार्रवाई से लालगंज के प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।




