रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
समस्तीपुर। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ सपना के पास सोमवार की अहले सुबह सड़क हादसा में दो की मौत एक घायल। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को रोसड़ा से समस्तीपुर आ रही बस ने बाइक सवार तीन युवकों को ठोकर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक अपने दोस्त की शादी में बारात गये थे और सोमवार की अहले सुबह घर लौट रहे थे। इसी दौरान जितवारपुर चौथ सपना के पास तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दो युवकों की मौत मौके पर ही हो जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां घायल का उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर वार्ड संख्या 10 निवासी क्रमशः भुवनेश्वर राय का पुत्र कन्हैया कुमार, बेचैन दास का पुत्र मिथुन कुमार वहीं घायल की पहचान झरी दास का पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। इधर घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है, लेकिन ड्राइवर मौका देखकर घटना स्थल से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के गांव अकबरपुर में मातम पसरा हुआ है तथा परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।



