स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की 77वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना में आज भाजपा के दिवंगत वरिष्ठ नेता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की 77वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

राजधानी के शास्त्री नगर स्थित नवीन सिन्हा पार्क में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने अपने पिता स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

बाइट: नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा

Join us on: