रिपोर्ट- रवि शंकर कुमार!
शेखपुरा-शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस पीएनजी कनेक्शन का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। सोमवार को वीआईपी रोड स्थित बंगाली पर मोहल्ले में जिलाधिकारी शेखर आनंद ने पीएनजी गैस कनेक्शन परियोजना का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पीएनजी कनेक्शन लेने की अपील की उद्घाटन के मौके पर डीएम ने बताया कि फिलहाल बंगाली पर और टीचर कॉलोनी क्षेत्र के छह घरों में पीएनजी गैस की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। आने वाले दिनों में इसे और अधिक घरों तक पहुंचाने की योजना है उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की टीम दिन-रात काम कर रही है ताकि शहरी क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। डीएम ने बताया कि शेखपुरा और बरबीघा में अब तक 2000 से अधिक उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि गैस संकट के बीच पीएनजी कनेक्शन लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहा है। यह पूरी तरह सुरक्षित होने के साथ-साथ एलपीजी गैस की तुलना में सस्ता भी है। मात्र 6500 सौ रुपये और आवश्यक कागजात जमा कर पीएनजी कनेक्शन लिया जा सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि जिलाधिकारी आवास पुलिस अधीक्षक आवास समेत कई सरकारी अधिकारियों के घरों में भी पीएनजी गैस का उपयोग शुरू हो चुका है। डीएम ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने पीएनजी कनेक्शन ले लिया है, वे एलपीजी गैस कनेक्शन हटाने की दिशा में पहल करें ताकि अन्य लोगों को भी गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके। इस संबंध में गैस वितरण एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि पीएनजी कनेक्शनधारियों की सूची के आधार पर एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा की जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों-वार्ड पार्षदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी लोगों को पीएनजी कनेक्शन के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को जोड़ने में सहयोग की अपील की गई है।
बाईट – शेखर आनंद डीएम शेखपुरा




