रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!
भोजपुर जिले में घर से निकले पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह वर्तमान उप प्रमुख पति का हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ है। उनका शव नारायणपुर थाना क्षेत्र के चावरिया गांव स्थित बधार से सोमवार की सुबह बरामद हुआ। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना फिरते ही सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह, पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह, नारायणपुर थानाध्यक्ष, गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत एवं पवना थानाध्यक्ष अतिरिक्त पुलिस बल के साथ नघटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में शुरू कर दी है। वहीं पुलिस द्वारा घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। तब एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य को इकट्ठा किया। जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव निवासी कपिलदेव सिंह के 40 वर्षीय पुत्र सह पूर्व समिति सदस्य सह उप प्रमुख पति संजीत कुमार उर्फ टंटन है। मृतक की पत्नी पुष्पा देवी गड़हनी प्रखंड की वर्तमान उप प्रमुख हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर का घर से बाहर निकले थे और घर वापस नहीं लौटे। जिसके बाद परिजनों द्वारा उनकी काफी खोजबीन की गई थी। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। इसी बीच सोमवार की सुबह नारायणपुर थाना क्षेत्र के चावरिया बधार से उनका शव बरामद किया गया।




