दरभंगा संवाददाता:- लक्ष्मण कुमार
दरभंगा में बुलडोजर एक्शन तेज, एम्स कनेक्टिविटी के लिए हटाया गया अतिक्रमण; 338 करोड़ की लागत से बनेगी एलिवेटेड सड़क।
स्लग:- दरभंगा में एम्स कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावित एलिवेटेड सड़क निर्माण को लेकर जिला प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शोभन-एकमीघाट से अल्लपट्टी तक बनने वाली एलिवेटेड सड़क, शोभन-एकमी फोरलेन परियोजना का हिस्सा है। करीब 10 से 11 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 338 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
परियोजना को गति देने के उद्देश्य से भूमि अधिग्रहण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में सदर एसडीएम विकास कुमार के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन पहले हाजमा चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर चुका है, वहीं अब अल्लपट्टी की ओर बढ़ते हुए बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जों को हटाया गया।
अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जिला प्रशासन के कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद दिखे। दो बुलडोजरों की मदद से सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाते हुए प्रशासन आगे बढ़ता नजर आया। इस दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के सामने विरोध ज्यादा देर तक टिक नहीं सका।
सदर एसडीएम विकास कुमार ने बताया कि यह एलिवेटेड सड़क शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के साथ-साथ एम्स तक बेहतर और सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की प्राथमिकता वाली विकास परियोजना है और इसमें आम लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।
बाइट:
सतेंद्र कुमार — स्थानीय निवासी
विकास कुमार — एसडीएम सदर




