दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान में पटना ग्रामीण में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!



प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक दक्षता को निखारने का सशक्त माध्यम : सम्राट चौधरी

प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन की पहचान : सम्राट चौधरी

समापन सत्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का लिया गया संकल्प

‎पटना, 10 मई। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत पटना ग्रामीण में दो दिन और एक रात का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सत्र के समापन सत्र में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। उन्होंने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त एवं कार्यकर्ताओं को दक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

‎मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान संगठन की विचारधारा, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन की पहचान होते हैं।

‎उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ करते हुए संगठनात्मक दक्षता को और निखारने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग न केवल कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

‎मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को नई दिशा, नई ऊर्जा और सेवा का नया संकल्प प्रदान करेगा, जिससे संगठन और अधिक सशक्त होकर समाज के हर वर्ग के कल्याण में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

‎मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता “राष्ट्र सर्वोपरि” के सिद्धांत के साथ कार्य करता है और यह प्रशिक्षण उसी भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान करने तथा आगामी समय में जनसंपर्क अभियान को गति देने की योजना है।

‎पटना ग्रामीण जिला भाजपा द्वारा आयोजित दो दिवसीय “दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026” के समापन सत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

‎इस मौके पर बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने भी उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join us on: