सिमरिया धाम में 2 अदद विद्युत शव दाह गृह एवं 4 अदद लकड़ी शव दाह गृह का गिरीराज सिंह ने किया उद्घाटन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

आज दिनांक 07.05.2026 को सिमरिया धाम में 2 अदद विद्युत शव दाह गृह एवं 4 अदद लकड़ी शव दाह गृह का उद्घाटन केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के माननीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि सिमरिया धाम आस्था एवं संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है तथा यहां आधुनिक सुविधाओं का विकास श्रद्धालुओं एवं आमजनों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि विद्युत शव दाह गृह के संचालन से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक हो सकेगी।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री, अपर समाहर्ता बेगूसराय, प्रखंड विकास पदाधिकारी बरौनी, कार्यपालक पदाधिकारी बीहट सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उद्घाटन के उपरांत उपस्थित अतिथियों ने परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Join us on: