:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 जाम कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मामला लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्याबाड़ी स्थित रेलवे गुमटी के पास का है।बताया जा रहा है कि तीन युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव में शादी समारोह के लिए बारात लाने जा रहे थे। इसी दौरान देर रात तेज आंधी और बारिश के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शांतिनगर निवासी रोशन कुमार और बमबम कुमार के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक का इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। काफी खोजबीन के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों शवों को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाला। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने खातोपुर के पास एनएच-31 को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण घंटों यातायात बाधित रहा और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।ग्रामीणों का कहना है कि अयोध्याबाड़ी के पास बने इस गहरे गड्ढे में पहले भी कई लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने गड्ढे को स्थायी रूप से बंद करने की मांग की है। गड्ढे में पहले भी कई लोग डूब चुके हैं। प्रशासन को कई बार कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज फिर दो युवकों की जान चली गई है।घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस और सदर सीओ राहुल कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सरकारी मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो युवकों की मौत हुई है। ग्रामीण मुआवजा और गड्ढे को बंद करने की मांग कर रहे थे। प्रशासन की ओर से नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की।.
बाइट–सुरज कुमार. बाइक – प्रभात कुमार. बाइट – राहुल कुमार, सीओ बेगूसराय



