जयनगर में डीएम का औचक निरीक्षण, गैस गोदामों सहित स्कूलों का किया निरीक्षण!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

डीएम स्कूलों में पहूंच कर बच्चों का लिए क्लास – स्वच्छता- अनुशासन को लेकर दिए संदेश

यूनिफॉर्म- सफाई के दिए आदेश, अग्निवीर ट्रैक से लेकर सड़क भू-अर्जन तक निरीक्षण

मधुबनी अपने नियमित बुधवारीय क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने जयनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेला जयनगर और उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमलावाड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों, पढ़ाई की गुणवत्ता, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय सुविधाओं तथा छात्र- छात्राओं की उपस्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। आगे उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेला जयनगर पहुंचने पर जिलाधिकारी क्लासरूम में बच्चों के बीच बैठकर एक आदर्श शिक्षक की भूमिका निभाते नजर आए। उन्होंने विभिन्न विषयों पर बच्चों से प्रश्न पूछे, विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का सरल व विस्तृत समाधान किया। तथा खुलकर बच्चों से संवाद किया। बच्चों से उनकी पढ़ाई, स्कूल सुविधाओं और शिक्षकों के व्यवहार के बारे में जानकारी लिए। इस दौरान प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि सभी बच्चे नियमित रूप से यूनिफॉर्म में आएं तथा परिसर की सफाई, शौचालय व पेयजल व्यवस्था हमेशा दुरुस्त रखें। उन्होंने जोर दिया कि स्कूल का वातावरण ऐसा हो की बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरणादायक हो। फिर कमलावाड़ी मध्य विद्यालय का निरीक्षण करते हुए एसएसबी अधिकारियों के साथ अग्निवीर भर्ती ट्रैक निर्माण पर चर्चा किए। युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए अधिकारियों को समन्वय बढ़ाकर कार्य तेज करने के निर्देश दिए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान गैस एजेंसी गोदामों का निरीक्षण सहित कई सड़कों, भूमि उपलब्धता व भू-अर्जन स्थलों का भी जायजा लिया। साथ ही विकास योजनाओं में शिथिलता न बरतने व भूमि मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने को लेकर भी अधिकारीयों को कहा, ताकि कार्य समयबद्ध पूर्ण हो सके। जिलाधिकारी ने कहा शिक्षा, आधारभूत संरचना व युवा विकास प्रशासन की प्राथमिकता मे हैं। जिला प्रशासन जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जयनगर 48 वाहिनी के कमांडेंट गोविन्द सिंह भंडारी, एसडीओ दीपक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल, एसएसबी कमला बीओपी के उप कामडेंट हिमांशु मोहंती, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन, सीओ अखिलेश चौधरी, थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह निरीक्षण जिले में शिक्षा व विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Join us on: