मुख्यमंत्री ने विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से का किया हवाई सर्वेक्षण, 3 महीने के अंदर दुरुस्त करने का दिया अल्टीमेटम!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मुख्यमंत्री ने भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से का किया हवाई सर्वेक्षण, 3 महीने के अंदर पुल को रिस्टोर करने का दिया निर्देश

इस 3 महीने के अवधि में सम्पूर्ण पुल का नये सिरे से मरम्मति कार्य सुनिश्चित करायें – मुख्यमंत्री

पटना, 05 मई 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर जिले के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त भाग का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को 3 महीने के अंदर पुनर्स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस 3 महीने के अंदर ही पूरे पुल का नये सिरे से मरम्मति कार्य सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों के लिये यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था अविलंब सुनिश्चित करने तथा स्टीमर के परिचालन में सुरक्षा मानकों पर विशेष रूप से निगरानी करने का निर्देश दिया।

विक्रमशिला सेतु के हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Join us on: