वैशाली-दोस्त ने अपनी पत्नी के साथ दोस्त को मिलते हुए रंगे हाथों पकड़ा जमकर की पिटाई!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली। जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के भवानी चौक के निकट अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए। एक व्यक्ति को प्रेमिका के पति ने रंगे हाथों पकड़ लिया। और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीटाई से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया। हाजीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए। बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल की पहचान सदर थाना क्षेत्र के शुभई गांव निवासी विष्णु पंडित के 44 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई। घटना के संबंध में घायल अरुण कुमार ने बताया कि दीपक कुमार राय की पत्नी जुली कुमारी से पिछले 10 वर्षों से मेरा प्रेम प्रसंग चल रहा था। दीपक कुमार राय मेरा दोस्त था। जिस वजह से हर त्यौहार में उसकी पत्नी का हमारे घर आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान हमारे और जूली में प्यार हो गया। एक दिन हमारी पत्नी ने हमारे फोन में हमारी और जूली की फोटो देख ली। हमारी पत्नी ने इसकी जानकारी दीपक कुमार राय को दे दी। उसे वक्त भी विवाद हुआ था। हम सेवा में नौकरी करते थे तो हम ड्यूटी पर लौट गए थे। नौकरी से सेवा नियुक्त होने के बाद वर्ष 2020 में जब मैं वापस गांव आया तो इस विवाद को लेकर दीपक राय और उसके साथी के द्वारा हमारे साथ मारपीट की गई। उसे वक्त मेरा दोनों हाथ टूट गया था। उन लोगों ने हमारी लाइसेंसी रिवाल्वर भी छीन ली। जो अभी थाने में जमा है। उसे वक्त भी पुलिस हमारी मदद नहीं की थी। मैं फिर दोबारा उसी रास्ते से आ रहा था। तभी भवानी चौक के पास रंजीत कुमार राय दीपक कुमार राय विवेक चौहान ने हमें पकड़ लिया और हमारी पिटाई करने लगा। हम इलाज के लिए सदर अस्पताल आए हैं। पुलिस हमारी मदद नहीं कर रही है।

Join us on: