मधुबनी-सास की हत्या करने के बाद शव घर मे छोड़ पूत्रबधू मौके से हुई फरार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मलमल दक्षिण पंचायत वार्ड नंबर पांच से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ घर के अंदर एक वृद्ध महिला आशा देवी की शव पाए जाने से अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। मौके पर मौजूद मृतिका के दामाद से पूछे जाने पर उन्होने बताया है की उन्हे उनके साला सरोज कुमार साहू ने सुबह फोन कर बताया की उनकी पत्नी पूनम देवी का फोन उन्हें आया था और उन्होने उन्हें बताई कि उसने मेरी मां की हत्या कर घर में शव छोड़कर फरार हो गई है। इस बात की जानकारी होने पर मृतिका के दामाद सुनील कुमार साहू जब अपने घर से ससुराल पहुंचे और स्थानीय लोगों को इकट्ठा कर घर में घुसने की कोशिश की तो देखा घर में ताला लगा हुआ था। इसके बाद खिड़की के सहारे घर के अंदर देखा गया तो घर के अंदर आशा देवी की शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। इस बात की सूचना मोबाइल के द्वारा कलुआही थाना पुलिस को दिया गया। सूचना मिलने के बाद थाना अध्यक्ष पायल भारती दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर जांच परताला मे जुट गई। जांच परताल के दौरान पुलिस ने पाया कि एक महिला को मार कर घर के अंदर रख दिया गया है। इसबात को लेकर थाना अध्य्क्ष ने वरिए पदाधिकारी को अबगत करायआ। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अभय कुमार घटनास्थल पर एफएसएल टीम के साथ पहुंचे और कमरे का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश करने पर पाया की कंबल पर आशा देवी की शव पड़ी हुई है। शव को देखे जाने के बाद प्रथम दृश्या प्रतीत होता है कि किसी लोहे के भारी सामान से मृतिका के सर पर मरा गया है। सर पर जोरदार हमले के कारण उसकी मौत हो गई । वही घटना की जानकारी जंगल के आग के तरह चारो तरफ फैल गया और घटना स्थल पर हजारों की भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा होने से अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने मृतिका के शब्द को रोक कर प्रशासन से मांग करने लगे की पहले हत्या आरोपी पूत्रबधू को पड़कर स्थानीय लोगों के हवाले किया जाय। अन्यथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने नही दिया जाएगा। पुलिस, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा काफी जद्दोजहद व मशक्कत के बाद मृतिका के परिजन के साथ ही स्थानीय लोगों को समझा बूझकर मनाया जा सका। वही पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे मे लेकर आवस्यक कानून कार्वाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया है की पूनम कुमारी की शादी सुखी मुखिया से हुई थी जो की मलमल दक्षिण वार्ड नंबर 5 का ही रहने वाला है। शादी के कुछ दिनों के बाद पूनम देवी सरोज कुमार साहू के साथ घर से भाग कर शादी करली और गांव आकर सरोज कुमार साहू के साथ रहने लगी। आगे स्थानीय लोगों ने बताया है कि अपनी सास आशा देवी के साथ पूनम देवी अक्सर बुरी तरह मारपीट किया करती थी। इस बात को लेकर कई बार लोगो के द्वारा पंचायत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलुआही थाना पुलिस भी आ चूकी है। दोनो को समझा बूझा कर व मेल मिलाप कर मामले को रफा दफा कर दिया गया। लेकिन किसी को भी अंदाजा नही था की इतनी बड़ी वारदात को वह अंजाम दे दिया जाएगा। मृतिका के परिजन एवं स्थानीय लोगों ने मांग किया है कि दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायकी हिरासत मे भेजकर सख्त कार्रवाई किया जाय।

Join us on: