रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इस दुर्घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है । मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से आ रही कारण नियंत्रित होकर खड़े कंटेनर के अंदर घुस गई, इस भीषण हादसे में कार में सवार सभी चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए । स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने की कोशिश की, लेकिन कार की बुरी हालत को देखते हुए सवारों को बचाना मुश्किल साबित हुआ । हादसे की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। सड़क पर चारों तरफ तबाही का मंजर था और इस दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, जिससे वहां चीख-पुकार मच गई .
मौके पर पहुंचे स्थानीय थाने की पुलिस और वरीय पदाधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर अंतिम परीक्षण के लिए भेज दिया .



