मोतिहारी- संगीन अपराध की योजना बनाते 4 बदमाश हथियार बरामद समेत गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रक्सौल SDPO मनीष आनंद की कार्रवाई, कई कांडों का खुलासा

बिहार के मोतिहारी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रक्सौल SDPO मनीष आनंद के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में लूट/डकैती की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की हरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कचुरवारी स्थित कचरा भवन के पास 9-10 अपराधी किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं।
सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया और पुलिस की दबिश के दौरान एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य मौके से फरार हो गए।
गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने आदापुर थाना क्षेत्र में हुए किराना व्यवसाइ से लूट और गोलीबारी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, साथ ही एक अन्य कांड में रंगदारी मांगने की बात भी कबूली है।

इस मामले में हरपुर थाना कांड संख्या 50/26 दर्ज कर लिया गया है और फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान नूर आलम उर्फ सिबुल, सहजाद अंसारी, समीर अंसारी (तीनों निवासी श्यामपुर बाजार, थाना-आदापुर) और अनवर आलम (निवासी कचुरवारी, थाना-हरपुर, जिला पूर्वी चंपारण) के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में होने वाली बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया गया है और आगे भी अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

बाईट :__ स्वर्ण प्रभात, एसपी मोतिहारी

Join us on: