रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार
भरियार। पूज्य जीतकर स्वामी जी महाराज के मंगलानुशासन में आयोजित भरियार ग्राम में यज्ञ हेतु जलहरी के पश्चात विश्वाचार्य डॉ धर्मेन्द्र जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा मोक्षदायिनी है।यह लोक सुधारती। है और परलोक बनाती है।सर्व कामना सिद्ध यह कथा बड़े भाग्य से मिलती है।यह देवताओं को भी नहीं मिलती जिसे आज हम सब सुन रहे है। श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य की कथा कहते हुए श्रीमद्भागवत की कथा अवतरण और धुंधकारी मोक्ष की कथा कहते हुए धुंधकारी, धुंधली और आत्मदेव का आध्यात्मिक अर्थ करते हुए कहा कि धुंधली हमारी बुद्धि है। पुनः उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा साधन से नहीं, गुरु और गोविंद की कृपा से प्राप्त होती है। धर्मावती नदी अवस्थित हथियार गांव में आसपास के गांव से भक्तों की टोली कथा श्रवण करने आरसी है। भक्तों के लिए सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है।आज प्रकृति भी अनुकूल होगी। यज्ञ शाला का कार्य पं शिवजी बाबा की देख देख में चल रहा है।



