कमला नदी मे डूबने से दो सहोदर भाई की दर्दनाक मौत,घर का बुझा चिराग!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के रहिका थाना अंतर्गत मलंगिया मलंगिया गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आरही है। जहाँ कमला नदी के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत होजने से शोक की लहर पसरा परा हुआ है। मृतक भाइयों की पहचान गांव के ही श्याम लाल सिंह के पुत्र 07 वर्षीय समर कुमार और 05 वर्षीय ऋषि कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को दोनों बच्चे अपनी माँ के साथ कमला नहर के समीप खेत गए हुए थे। माँ खेत में काम करने में व्यस्त थी,जबकि दोनों बच्चे नहर किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान खेल-खेल में ऋषि कुमार कमला नदी के गहरे पानी में गिर गया। उसे डूबता देख बड़ा भाई समर उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन पानी गहरा होने के कारण दोनों भाई कमला नदी के गहरे पानी में समा गए। कुछ देर बाद जब माँ की नजर बच्चों पर पड़ी तो पानी मे खोजबीन करने लगी। जब तक बच्चे को माँ पानी से बाहर निकालने की प्रयास करती तबतक काफी देर हो चुकी थी और दोनों मासूमों ने दम तोड़ दिया था। माँ के चीखपूकार के आवाज सूनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गया और दोनो बच्चे को पानी के अंदर से बाहर निकालने के प्रयास किया जाने लगा। लोगो के सहयोग से दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि श्याम लाल सिंह के दो ही संतान थे,और वे परिवार के भरण पोषण के लिए राजकोट मे रहकर मजदूरी करते है, जो घर पर नही है। इस हादसे से घर के दोनो चिराग को बुझा दिया हैं। स्थानीय लोगों नें घटना की सूचना रहिका प्रशासन को दिया, सुचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर दोनो भाईयों के शवों को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक साथ दो मासूमों की मौत से पूरे मलंगिया गांव में मातमी सन्नाटा पसरा परा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही ग्रामीणों नें प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा से मिलने वाली उचित मुवावजा की मांग कर रहे है। इस बाबत रहिका अंचलधिकरी नें कहा है की सरकार से मिलने वाली उचित मुआवजा जल्द ही पीड़ित परिवार को मुहैया कराया जायेगा।पुलिस नें दोनों मासूम के शव को कब्जा मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों नें शव को अंतिम संस्कार कर दिया है।

Join us on: