भागलपुर-कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी

भागलपुर जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की दिल्ली से वापस लौटने के दौरान उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस दुर्घटना में कार में सवार उनकी साली, भतीजा और ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। मात्र एक माह पूर्व जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रवीण कुशवाहा को पार्टी का एक समर्पित और संघर्षशील नेता माना जाता था, जिन्होंने हाल ही में संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया था। उनके असामयिक निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है, क्योंकि पार्टी ने एक अनुभवी संगठनकर्ता और जमीनी पकड़ रखने वाले नेतृत्व को खो दिया है

Join us on:

और पढ़ें