रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
हाजीपुर—बिहार के वैशाली में पकड़ा गया नकली शराब फेक्ट्री, मिली जानकारी के अनुसार बेलसर थाना क्षेत्र के.चकगुलामुद्दीन गांव के एक बगीचे में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। भारी मात्रा में जहरीली शराब, स्प्रिट, खाली बोतलें और ब्रांडेड रैपर बरामद किए गए हैं.इस कार्रवाई में एक शराब माफिया को भी गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस जब बगीचे की तलाशी ली तो नजारा चौंकाने वाला था.पूरा बगीचा अवैध शराब फैक्ट्री में तब्दील किया गया था.जगह-जगह स्प्रिट से भरे कंटेनर, खाली बोतलें, ढक्कन और तैयार नकली शराब रखी हुई थी.इतना ही नहीं, पुलिस को हरियाणा, उत्तर प्रदेश और झारखंड के नामी ब्रांड्स के रैपर भी बरामद हुए हैं.जिनमें ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल स्टैग और इम्पीरियल ब्लू जैसे ब्रांड शामिल हैंइन रैपर का इस्तेमाल कर नकली शराब को असली बताकर बाजार में खपाने की तैयारी थी.पुलिस के मुताबिक, बरामद शराब बेहद जहरीली हो सकती थी, जिससे बड़ी जनहानि की आशंका थी.समय रहते इस कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया.फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है.साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह के तार किन-किन राज्यों से जुड़े हैं.



