मधेपुरा पुलिस को बड़ी सफलता, स्मैक और 9.39 लाख रुपये के साथ युवक गिरफ्तार।

SHARE:

रिपोर्टर _राजीव रंजन।

मधेपुरा। जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में नकदी, स्मैक और वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि 28 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे सूचना के आधार पर एक युवक को पकड़ा गया।गिरफ्तार युवक की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के भवानीपुर वार्ड संख्या-03 निवासी 22 वर्षीय शिवम कुमार के रूप में हुई है। वह कौशल मिश्रा उर्फ श्याम किशोर मिश्रा का पुत्र बताया गया है।उन्होंने बताया युवक के पास अलग-अलग बंडलों में करीब 56 हजार रुपये मिले थे। पूछताछ के दौरान मामला संदिग्ध लगने पर वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान टाटा टियागो कार ( BR-43Y-4189) की बीच वाली सीट के नीचे रखे बैग से 13 बंडलों में कुल 8 लाख 82 हजार 350 रुपये बरामद किए गए। वहीं युवक की जेब से 56 हजार 850 रुपये मिले। इस प्रकार कुल 9 लाख 39 हजार 200 रुपये बरामद किए गए।इसके अलावा चालक सीट के पीछे एक हरे रंग की पुड़िया से 10 ग्राम 660 मिलीग्राम स्मैक भी बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एक वीवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल फोन भी जब्त किया है।पुलिस पूछताछ में युवक नकदी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। वहीं स्मैक के बारे में पूछे जाने पर उसने बताया कि यह पदार्थ सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के ही झिटकिया गांव निवासी मो. आफताब से लिया था, जो मौके से फरार हो गया।एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में चोरी और गृहभेदन जैसी घटनाओं में संलिप्तता की भी बात स्वीकार की है। मामले में सिंहेश्वर थाना कांड संख्या 177/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(c)/21(b) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।बताया पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शिवम कुमार पर पूर्व से भी आपराधिक मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और फरार आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।उन्होंने बताया कि फरार युवक के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाइट_प्रवेंद्र भारती _ASP मधेपुरा।

Join us on: