शंखनाद : सुपर 40 में देश, विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

1 मोदी ने काशी विश्वनाथ में पूजा की, त्रिशूल लहराया,108 बटुकों ने शंखनाद किया,14km के रोड शो में फूल बरसाए, भाजपा कार्यकर्ता नाचते दिखे

2 मोदी ने यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया, हरिद्वार से भी जुड़ेगा; PM बोले:बंगाल जैसी बंपर वोटिंग दशकों में नहीं देखी

3 पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। शाम छह बजे वोटिंग खत्म होने के बाद कई सर्वे एजेंसियां इस चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल्स जारी कर देंगी। यह एग्जिट पोल्स आमतौर पर चुनाव के नतीजों का अनुमान बताते हैं। हालांकि,पूर्व में कई बार यह सही और गलत दोनों साबित हो चुके हैं

4 14 बार वोटिंग के दिन पीएम मोदी तीर्थ पहुंचे,80% मौकों पर BJP सत्ता में आई; आज बंगाल में वोटिंग,काशी में मोदी

5 भाजपा बोली:EVM में BJP बटन पर टेप लगाया,भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी के सामने चोर-चोर के नारे लगे;फाल्टा में लोगों पर लाठीचार्ज

6 बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा-मारपीट, BJP कैंडिडेट की कार में तोड़फोड़,एजेंट पर रॉड से हमला;TMC पार्षद और निर्दलीय प्रत्याशी में मारपीट

7 चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान हुआ

8 बंगाल चुनाव: भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी के साथ TMC कार्यकर्ताओं की झड़प,भाजपा का आरोप:बूथ में बाहरी लोग

9 केरल के सबरीमाला मंदिर समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के प्रवेश से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अहम टिप्पणियां सामने आईं। अदालत ने स्पष्ट किया कि सामाजिक सुधार के नाम पर धर्म की मूल संरचना को कमजोर नहीं किया जा सकता

10 पंजाब में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब…तरन तारन से IED,RDX और RPG लॉन्चर बरामद,ISI की साजिश उजागर

11 अमेरिका के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र पहुंचा ईरान,कहा:हमारा जहाज जब्त करना समुद्री डकैती;सुरक्षा परिषद एक्शन ले

12 वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रम्प की लोकप्रियता सबसे ज्यादा घटी,सिर्फ 34% लोग काम से खुश

13 गुजरात में छह लोगों की मौत, साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत से हुआ सड़क हादसा

14 सेंसेक्स में 1,000 अंक की तेजी;77,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 300 अंक चढ़ा;ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

15 राजस्थान में गर्मी के चलते ट्रेन के ब्रेक में आग,17 राज्यों में 60kmph की रफ्तार से आंधी की चेतावनी; यूपी-एमपी,बिहार, राजस्थान में बदलेगा मौसम

16 हॉर्मुज संकट के बीच UAE का ऐतिहासिक फैसला,60 साल बाद OPEC से तोड़ा नाता,तेल बाजार में भूचाल

17 ट्रंप की ईरान को नई धमकी,बात मानो वर्ना खर्ग द्वीप पर करेंगे कब्जा,अमेरिकी विशेषज्ञ बोले:ये बेहद खतरनाक होगा

18 नाइजीरिया में ISIS का खूनी तांडव: सोते हुए ग्रामीणों पर आतंकियों ने बरसाईं गोलियां,हमले में 29 की मौत

19 PM Modi:मोदी ने वाराणसी में 6350 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

20 रजिस्ट्रेशन हो चुका,बेवजह हंगामा कर रहीं पहलवान…Vinesh Phogat के आरोप पर WFI चीफ संजय सिंह का पलटवार

21 गुजरात के सभी 15 नगर निगमों में BJP जीती,निकाय चुनाव में 9 हजार में 7000 सीटों पर कब्जा;गोधरा में महिला हिंदू उम्मीदवार जीती, कांग्रेस-AAP साफ

22 धार्मिक प्रथाओं के नाम पर सड़कें ब्लॉक नहीं कर सकते,सबरीमाला केस में सुप्रीम कोर्ट बोला:सेक्युलर काम प्रभावित हो तो सरकार दखल दे सकती है

23 मोदी ने सिक्किम में बच्चों के साथ फुटबॉल खेली,सोशल मीडिया पर कहा:एनर्जी से भर गया;राज्य के 50वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए

24 बंगाल के रण का अंतिम चरण,ममता बचा पाएंगी अपना गढ़ या भाजपा लगाएगी सेंध,आज जनता करेगी फैसला

25 Weather Update:पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर,उत्तर भारत में चार से पांच दिन तेज हवाएं और हल्की बारिश के आसार

26 अंडरवर्ल्ड का ड्रग माफिया इस्तांबुल से लाया गया भारत; दाऊद का राइट हैंड ‘सलीम डोला’

27 बिहार:स्कूली कार्यक्रमों की शुरुआत में वंदे मातरम,समापन पर राज्य गीत गाना अनिवार्य किया गया

28 धर्म पूछा,कलमा पढ़ने को कहा,फिर चाकुओं से गोदा;मुंबई में गार्ड्स पर हमला; ATS बोली:ISIS के दस्तावेज मिले,अकेले हमला प्लान किया

29 हनीमून पर मर्डर की आरोपी सोनम रघुवंशी जेल से रिहा,पिता ने शिलॉन्ग पहुंचकर भरी जमानत;राजा रघुवंशी का भाई बोला:हाईकोर्ट जाऊंगा

30 तेजप्रताप बोले:बाबा मेरा राजनीतिक भविष्य देख लीजिएगा,पहले धीरेंद्र शास्त्री की आसाराम और रामरहीम से की थी तुलना,बताया था देशद्रोही

31 टाटा मोटर्स कर्मियों की मौज! 5 लाख का मेडिक्लेम और 100 दिन का लीव बैंक;जून-जुलाई से मिलेगा नया ग्रेड

32 झारखंड हाई कोर्ट का अहम फैसला,संरक्षित वन से 400 मीटर दूर होगा खनन;क्रशर के लिए 500 मीटर की दूरी अनिवार्य

33 नेतन्याहू ने कहा:इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह की विशाल सुरंग उड़ाई

34 भागलपुर में दिनदहाड़े शूटआउट: नगर परिषद ऑफिस में घुसकर ईओ की हत्या,सभापति को मारी कई गोलियां

35 WhatsApp चैट बैकअप के लिए नहीं पड़ेगी Google Drive की जरूरत,कंपनी कर रही नए फीचर पर काम

36 पंजाब की पहली हार,राजस्थान ने योद्धा की तरह चेज किए 223 रन;फरेरा और शुभम ने पलटी बाजी

37 काशी में मोदी बोले:माई-बहिन के हम प्रणाम करत हई, आपके आरक्षण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा,दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

38 काशी में पीएम मोदी ने दी 6350 करोड़ की सौगात,बोले:मैं नारी शक्ति का आशीर्वाद लेने आया,दिलाकर रहूंगा आरक्षण का हक

39 PM मोदी ने महिला आरक्षण के मामले पर सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना,बनारस में कहा:इनकी वजह से गिरा बिल’

40 इंडिगो-एअर इंडिया ने कहा:फ्लाइट्स बंद होने की कगार पर,फ्यूल महंगा होने से ऑपरेशन मुश्किल,एक्साइज ड्यूटी और वैट घटाए सरकार,महंगे फ्यूल से संकट के बीच एयरलाइन इंडस्ट्री ने लिखी चिट्ठी,सरकार से मांगी मदद

Join us on: