पूर्व मुखिया सह भाकपा नेता पर जानलेवा हमला, बाल बाल बची जान!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवकरही गांव के पूर्व मुखिया सह वरिष्ट भाकपा नेता कृपानंद झा आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि, पूर्व मुखिया अपने दरबाजे पर थे। जहां अचानक से कुछ असामाजिक तत्व आये और पूर्व मुखिया पर हमला कर दिया। पूर्व मुखिया ने बताया है कि, हमलावर के हाथों में पिस्टल भी था, लेकिन वे लोग चाकू से हमला कर उन्हे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बात की सूचना अरेर थाना को दिया गया। सूचना मिलते ही अरेर थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच कर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, पूर्व मुखिया कृपानंद झा आजाद को इलाज के लिए मधुबनी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सदर अस्पताल में इलाज करा रहे कृपानंद झा आजाद का बयान भी सामने आ गया है। घटना Phle लेकर भाकपा नेता सह पूर्व मुखिया कृपानंद झा आजाद ने बताया है की अपराधी के हमले मे उनकी जान बाल बाल बची है। वे गंभीर रूप से घायल अवस्था मे सदर अस्पताल मे इलाज करा रहे है। आगे प्रशासन से आग्रह किया है की हमलावर को गिरफ्तार कर सजा दिलाया जाय।

Join us on: