सिविल सर्जन सुपौल ने सदर अस्पताल सुपौल का औचक निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

सुपौल :- सिविल सर्जन डॉ० बाबू साहब झा के द्वारा बुधवार को सुपौल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन द्वारा सदर अस्पताल में संचालित दवा काउंटर, ओपीडी कक्ष, स्त्री रोग विशेषज्ञ कक्ष, शिशु रोग विशेषज्ञ कक्ष, आंख – कान रोग विशेषज्ञ कक्ष के अलावे रोगी कक्ष का स्वास्थ्य विभाग के गाइड लाइन के अनुसार गहन निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन द्वारा दवा काउंटर एवं रोगी कक्ष में उपस्थित इलाजरत पेशेन्ट एवं उनके एटेंडेंट से अस्पताल की सुविधा के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली, तत्पश्चात अस्पताल परिसर में यत्र -तत्र लगे दोपहिया वाहन लगाने पर रोक लगाते हुए मुख्य द्वार पर खड़े सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Join us on: