नशा मुक्ति केंद्र ने नहीं किया कोई साक्ष्य प्रस्तुत एसडीएम बोले अब होगी सख्त कार्रवाई!

SHARE:

Report :- संतोष चौहान, सुपौल।

सुपौल में दो नशां मुक्ति केन्द्र के औचक निरीक्षण मामले में, निर्धारित समय पर संचालक द्वारा साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया,अब दोनों पर होगी कार्रवाई – एसडीएम

सुपौल :- सदर अनुमंडल पदाधिकारी,मनोज कुमार साहू एवं सदर अंचल के राजस्व अधिकारी संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से रविवार को सुपौल जिला मुख्यालय क्षेत्र में चल रहे दो संदीग्ध नशां मुक्ति केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। एक नशां मुक्ति केन्द्र सुपौल के डिग्री कालेज चौक पर रिबीरथ रिहाईबलेशन सेन्टर के नाम से चल रहा है। और दूसरा एकलव्य नशां मुक्ति केन्द्र जो सुपौल रेलवे स्टेशन के निकट चकला निर्मली में चल रहा है।इन दोनों नशां मुक्ति केन्द्र के निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वय ने संचालक से नशा मुक्ति केंद्र चलाने का लाइसेंस मांगा, तो उन्होंने किसी भी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। अधिकारी द्वय के द्वारा 24 घंटे का समय संचालक को दिया गया। अधिकारी द्वय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि संचालक द्वारा समय पर अगर लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन से सम्बन्धित पेपर नहीं दिया जाएगा तो नियमानुसार नशां मुक्ति केंद्र को सील करते हुए संचालक के उपर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण का उल्लेख करते हुए अधिकारी द्वय ने कहा कि नशां मुक्ति केन्द्र में एक ही बंद कमरे में 40 से 50 बच्चों को नशा से मुक्ति कराने के नाम पर रखा गया था, जहां साफ – सफाई की बदतर स्थिति पाई गई।
निरीक्षण के 24 घंटे बीत जाने बाद इस मामले में जब अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार साहू से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि दोनों नशां मुक्ति केन्द्र के संचालक को नशां मुक्ति केन्द्र से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत करने का जो समय दिया गया था, वह बीत चुका है। दोनों में से किसी संचालक के द्वारा सोमवार देर शाम तक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। अब दोनों नशां मुक्ति केन्द्र को सील करने की प्रक्रिया की जा रही है। और दोनों केन्द्र के संचालक के विरूद्ध अपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे।

Join us on: