विज़न 2047: हर नागरिक तक बीमा, हर जीवन सुरक्षित, वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बिहटा। एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज,पटना के द्वारा व्यापक स्तर पर वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका प्रमुख उद्देश्य डीईए फंड,बैंकिंग योजनाओं से आमजनों को लाभान्वित करना शामिल है। वहीं बिहटा प्रखण्ड के ग्राम रामतरी में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिए। प्रशिक्षक क्षेत्र समन्वयक बबलु कुमार ने बताया कि
विज़न 2047: हर नागरिक तक बीमा, हर जीवन सुरक्षित
वितीय साक्षरता प्रशिक्षण में
भारत तेजी से बढ़ते बीमा कवरेज के साथ सामाजिक सुरक्षा को नई मज़बूती दे रहा है। बढ़ता प्रीमियम, करोड़ों पॉलिसियाँ और लाखों करोड़ के क्लेम विश्वसनीय बीमा तंत्र का संकेत है। भारत वर्तमान में विश्व का 10वाँ सबसे बड़ा बाज़ार है, इसके वर्ष 2032 तक 6वाँ सबसे बड़ा होने का अनुमान है।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 26.88 करोड़ एवं अटल पेंशन योजना में 9 करोड़ से अधिक लोगों का नामांकन प्रस्तुत करता है कि हमसभी विकसित भारत 2047 की ओर अग्रसर हैं। आमजन अपने उम्र के हिसाब से अलग अलग योजनाओं से जुड़े।

Join us on: