बांका में एक ही थाना क्षेत्र में दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

SHARE:

रिपोर्ट- चंद्रशेखर कुमार


अमरपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर एक युवक और एक महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और दोनों शवों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने की खबर सामने आई।
पहली घटना डटबाटी–अमरपुर मुख्य मार्ग की है, जहां सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
वहीं दूसरी घटना रामपुर गांव के सिसवा बांध के पास की है, जहां मकई के खेत में एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
दोनों ही मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है।
सबसे अहम बात यह है कि दोनों शवों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाकर वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कर दी है।
बांका एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि—
“दोनों मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है। शवों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और हर एंगल से मामले की जांच जारी है।
फिलहाल पुलिस हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य कारण की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
एक ही थाना क्षेत्र में दो शव मिलने की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

बाइट..बांका एस पी उपेंद्रनाथ वर्मा

बाइट..स्थानीय ग्रामीण
बिटिया स्थानीय ग्रामीण

Join us on: