बेगूसराय- भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित /बबलू राय

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां भीषण सड़क हादसे में दो युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के पंचमुखी मंदिर के पास SH-55 की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक तीनों युवक सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से टकरा गई है। हादसे में 2 युवक की मौत हो गई, जबकी तीसरे की हालत गंभीर है। दोनों मृतक युवक की पहचान खांजहांपुर वार्ड नंबर- 8 के रहने वाले राजो रजक के पुत्र कृष्णा कुमार, और रामाश्रय यादव के पुत्र रणवीर कुमारके रुप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में प्रिंस कुमार ने बताया कि हम तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर बारात गए थे। उन्होंने कहा है कि कृष्णा कुमार बाइक चला रहा था, बारात से वापस लौटने के दौरान पंचमुखी मंदिर के समय हमारी बाइक सुबह ईंट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तीनों बाइक से नीचे सड़क पर गिर गए। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में पीएचसी लाया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया। दोनों शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि खंजहापुर से चेरिया बरियारपुर तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बारात गया था।चेरिया बरियारपुर से बारात लौट के दौरान पंचमुखी के पास या सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें दो युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
बाइट – परिजन

Join us on: