पटना के फतुहा में हर्ष फायरिंग में किशोर की गोली लगने से मौत, दो आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र में शादी समारोह में हो रहे हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर की मौत हो गई, मामला फतुहा थाना क्षेत्र का है, जहाँ बारात के दौरान डीजे की धुन पर थिरकते दोस्तों के बीच चली गोली में एक गोली ने 16 साल के रवि कुमार की जान ले ली।

मृतक किशोर फतुहा के डुमरी गांव का निवासी बताया गया है। रविवार की रात यहाँ रामबाबू की भतीजी की शादी थी। बारात का स्वागत हो रहा था, डीजे बज रहा था और युवा नाच रहे थे। इसी बीच, जोश में होश खोए कुछ युवक अवैध कट्टा लहराकर फायरिंग करने लगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नाचने के दौरान गोलू नामक युवक ने कट्टे से फायरिंग की।
गोली सीधे रवि कुमार को जा लगी
आनन-फानन में परिजन उसे फतुहा अस्पताल ले गए, जहाँ से उसे PMCH रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान रवि ने दम तोड़ दिया।
वारदात के बाद आरोपी गोलू अपने साथी सोनू और न्यूटन के साथ मौके से फरार हो गया लेकिन
सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर गोलू और न्यूटन को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कट्टा और एक खोखा बरामद कर लिया गया है।
तीसरा आरोपी सोनू फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण SP कुंदन कुमार और फतुहा SDPO-1 अवधेश कुमार खुद मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गये ।
ईधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है
बाइट: एसपी कुंदन कुमार, एसपी, पटना ग्रामीण!

Join us on: