भामा शाह की जयंती पर जदयू कार्यालय पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और  निशांत कुमार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

आज जदयू प्रदेश कार्यालय में भामा शाह की जयंती पर पहली बार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद नीतीश कुमार पहुँचे हालांकि कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर था और लगातार नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए गए इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर किया इस अवसर पर सभी जदयू के बड़े नेता एवं बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, विजेंद्र यादव सहित ललन सर्राफ़, संजय गांधी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही

जैसे ही नीतीश कुमार जदयू कार्यालय से बाहर निकले तुरंत बाद उनके पुत्र निशांत कुमार पहुँचे उनका भी सभी जदयू के बड़े नेताओं ने जोरदार स्वागत किया मंच से संबोधन के दौरान निशांत ने भामा शाह की विचारों को रखते हुए उन्हें दानवीर बताया

Join us on: