सीवान -ऑटो और ट्रक में भीषण टक्कर, दो की मौके पर ही मौत, कई जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद!


सीवान में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के परौली पेट्रोल पंप के पास हुआ है। जहां एक ऑटो और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया।सभी घायलों को सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी लोग “राधे-राधे जागरण ग्रुप” के सदस्य थे, जो छपरा जिले के एकमा में कार्यक्रम कर अपने घर उत्तर प्रदेश के देवरिया लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।मृतकों की पहचान बैंड पाटी निवासी सुमित कुमार और पिपराही की आर्या देवी के रूप में की गई है।
वहीं इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें बलवंत पटेल, गोलू कुमार, हीरा लाल चौधरी, जमीर, मधु कुमारी, सूरज कुमार और जानवी पांडे शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।घटना के बाद से ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Join us on: