मधुबनी- आम के पेड़ से झूलता मिला युवक का शव,मची सनसनी,जाँच मे जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के रहिका पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 13 असरतपुर गांव स्थित आम के बगीचे मे पेड़ से लटकता हुआ शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी उस वक्त मिला जब गांव के ही एक व्यक्ति शौच के लिए निकले तो आम के पेड़ से लटकते हुए शव देखा और इसकी सूचना गांव वाले को दिया मौके पर गांव वाले की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों नें घटना स्थल पर पहुंचकर शव की पहचान गांव के गोपाल पासवान के 19 वर्षीय पुत्र रवि शंकर कुमार के रूप में किया। लोगों ने इस बात की सूचना रहिका थाना पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर रहिका थाना पुलिस पहुंचकर जांच परताला मे जूट गई। मामले के गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और हर पहलू से जांच पड़ताल में पुलिस जांच किया जा रहा है। वही आक्रोशित लोगों ने डॉग स्क्वायड टीम को बुलाने को लेकर प्रशासन से मांग करने लगा। रहिका थाना पुलिस के द्वारा डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया और डॉग स्क्वायड टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक रात को 11:00 बजे तक अपने दरवाजा पर था उसके बाद कहां गया किसी को कुछ पता नहीं चला। मृतक युवक तीन भाई में मझिल भाय था ,आक्रोशित लोगों ने युवक की हत्या कर शव को आम के पेड़ से लटकाए जाने की बात करते हुए प्रशासन से अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार गुहार लगाते रहे और जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तारी की मांग पर डटे रहे। लोगों का कहना था की जबतक अपराधी गिरफ्तार नही होता है तब तक शव को नही उठाने देंगे। घंटो मसश्कत करने के बाद सदर एसडीपीओ अमित कुमार के द्वारा आक्रोषित लोगों को समझाने बुझाया जा सका। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया जहाँ शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। हलाकि घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है लोग अलग-अलग एंगल से इस घटना को जोड़ रहे हैं। घटना का कारण प्रेम प्रसंग भी बताया जा रहा है। लोगों ने आशंका जाहिर किया है की युवक की हत्या प्रेम प्रसंग मे कर दी गई है। हालांकि पुलिस हर पहलू पर काम कर रही है जांच रिपोर्ट व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही खुलासा किया जाएगा,घटना को लेकर पीड़ित परिवार के ओर से खबर लिखें जाने तक कोई आवेदन थाना को नही दिया गया है। इस बात की जानकारी रहिका थानाध्यक्ष के द्वारा दिया गया।

Join us on: