रिपोर्ट अनमोल कुमार
मोकामा ( पटना) । परशुराम स्थान, मोकामा में जानकी अवतरण दिवस पर महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच और परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में किया गया। इस आयोजन से सनातन धर्मावलंबियों में श्रद्धा, विश्वास और भक्ति भावना का उदगार हुआ। इस अवसर पर जय जानकी,जय श्रीराम ,जय परशुराम और हर हर महादेव से वातावरण गुंज उठा।
इस कार्यक्रम के दौरान श्रीराम कथा भी आयोजन किया गया, जिसमें भगवान बिष्णु के सभी अवतारों का चैतन्य स्वरूप का दर्शन कराया गया जिससे श्रद्धालुगण काफी अभिभूत हुए। श्रीराम कथा सुनकर वातावरण भक्तिमय हो गया।




