:- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर
न्याय मिला तो वृद्ध विधवा महिला पहुँची कोर्ट,
मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा की पहल पर वृद्ध विधवा महिला को मिला 21 लाख रूपये!
मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा ने मुफ्त में लड़ी कानूनी लड़ाई!
वृद्ध विधवा को मिला न्याय: 21 लाख की राशि मिलने पर अधिवक्ता को दिया आशीर्वाद
न्याय की चौखट पर जब एक बेबस माँ को उसका हक मिला, तो उसकी आँखों से निकले खुशी के आँसू और जुबां से निकला आशीर्वाद देख हर कोई भावुक हो गया। यह मामला जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ गाँव की रहने वाली अमरीका देवी का है, जिन्हें मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा की निस्वार्थ पहल से 21 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है।
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव की रहने वाली वृद्ध विधवा अमरीका देवी को आखिरकार लंबी कानूनी लड़ाई के बाद न्याय मिल गया। मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा की पहल पर उन्हें उनके दिवंगत पति द्वारा जमा की गई करीब 21 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई।
काम हो जाए तो बस आशीर्वाद देना”
पति की मृत्यु के बाद अमरीका देवी को अपने ही हक के पैसे के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा था। कई जगह गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। ऐसे में पिछले वर्ष अमरीका देवी ने मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा से संपर्क किया। जब महिला ने फीस के बारे में पूछा, तो अधिवक्ता ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए कहा— ” जब काम हो जाएगा, तो बस कोर्ट आकर आशीर्वाद दे दीजिएगा।” ### मुफ्त लड़ी लड़ाई और मिला न्याय
अधिवक्ता एस.के.झा ने बिना कोई फीस लिए कानूनी लड़ाई शुरू की। उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम यह रहा कि वृद्ध महिला को कुल 21 लाख रुपये की राशि मिल गई। राशि मिलने के बाद अमरीका देवी ने कोर्ट पहुंचकर अधिवक्ता को भावुक होकर आशीर्वाद दिया और कहा, ” आज अगर मैं जिंदा हूँ, तो इसका पूरा श्रेय अधिवक्ता एस.के.झा को जाता है।”
अमरीका देवी के पति बिहार पुलिस में सिपाही थे। उनके निधन के बाद महिला अकेली पड़ गई थीं। उन्होंने बताया कि उनके तीन पुत्रों में से एक की मृत्यु हो चुकी है, जबकि अन्य दो पुत्र संपत्ति को लेकर उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करते थे, जिससे कानूनी अड़चनें उत्पन्न हो गई थीं।
अधिवक्ता एस.के. झा की पहल और कानूनी प्रयासों से अंततः मामला सुलझा और महिला को पूरी राशि मिल गई। पैसा मिलने के बाद अमरीका देवी कोर्ट पहुंचीं और भावुक होकर अधिवक्ता को आशीर्वाद दिया।
वरीय अधिवक्ता विजय कुमार शाही ने बताया कि एस.के. झा के पास राज्यभर से लोग अपने मामलों को लेकर आते हैं। वे गरीब और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न राज्यों की अदालतों में भी नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान करते हैं।
इस मौके पर अधिवक्ता एस.के. झा ने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि हर जरूरतमंद को न्याय मिल सके। वहीं, अमरीका देवी की संघर्षभरी कहानी सुनकर उपस्थित लोग भी भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि आज जो उन्हें यह न्याय मिला है, उसके लिए वे अधिवक्ता की हमेशा आभारी रहेंगी।




