नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर बदमाश गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

नौकरी के नाम पर करते थे साइबर फ्रॉड, सात मोबाइल भी बरामद

20 एटीएम कार्ड 15 सिम जब्त लाखों रुपए की हुई ठगी

अपराधी नौशाद समेत चार ठग लौकहा से पकड़े गए, मधुबनी पुलिस को मिली कामयाबी

मधुबनी की साइबर पुलिस टीम ने नौकरी दिलाने के बहाने लोगों को ठगने वाले अंतर्राज्यीय संगठित साइबर अपराध गिरोह के चार अभियुक्तों का पर्दाफाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लौकहा रेलवे स्टेशन के पास से इस गिरोह को पकड़ा है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 07 मोबाइल, 15 सिम, 20 एटीएम कार्ड और 05 ग्राहक रजिस्टर बरामद किए गए है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नौशाद आलम, पिता मोहम्मद इश्तियाक, गांव गिदरगंज, थाना अंधराठाढ़ी। मोहम्मद नजीबुद्दीन, पिता मोहम्मद शरफुद्दीन, गांव गिदरगंज, थाना अंधराठाढ़ी। मोहम्मद अनस, पिता मोहम्मद रजाउल्लाह, गांव जमौला बाजार, थाना अंधराठाढ़ी। मोहम्मद तनवीर आलम, पिता मोहम्मद शमीम, गांव गिदरगंज, थाना अंधराठाढ़ी, जिला मधुबनी के रूप मे किया गया है। मामले को लेकर बताया जा रहा है की दिनांक 24/04/2026 को साइबर थाना मधुबनी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अंधराठाढ़ी के कुछ लोग लौकहा रेलवे स्टेशन के पास ऑनलाइन नौकरी के नाम पर वित्तीय साइबर फ्रॉड का कार्य कर रहे हैं। सूचना को वरीय पदाधिकारियों को सूचित कर प्राप्त निर्देशानुसार टीम ने उक्त स्थान पर पहुंची। सशस्त्र बलों के सहयोग से लौकहा रेलवे स्टेशन के पीछे एक मकान में छापेमारी की गई। इस दौरान चार संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नौशाद आलम, मोहम्मद नजीबुद्दीन, मोहम्मद अनस और मोहम्मद तनवीर आलम बताया। आगे अभियुक्तों ने पुलिस द्वारा पूछताछ में कबूल किया है कि वे ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगते रहे हैं। तलाशी लेने पर उनके पास से 07 मोबाइल फोन, 15 सिम कार्ड, 20 एटीएम कार्ड और 05 ग्राहक रजिस्टर बरामद हुए। सभी बरामद सामानो का जब्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया गया। चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस मामले में मधुबनी साइबर थाना द्वारा कांड संख्या 20/26 दिनांक 22/04/2026 को धारा 303(2)/318(4)/319(2)/61(2)/112(2)/3(5) BNS तथा 66(सी)/66(डी) आईटी एक्ट 2000 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे पुलिस के द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। यह गिरोह अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय था और विभिन्न राज्यों से लोगों को निशाना बनाकर ठगी करता था। बरामद ग्राहक रजिस्टर में दर्ज सैकड़ों नामों के आधार पर आगे जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध ऑनलाइन नौकरी के ऑफर से सावधान रहें। किसी भी प्रकार के वित्तीय लेन-देन से पहले साइबर थाना से संपर्क करें। यह कार्रवाई साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मधुबनी पुलिस सतर्कता बरतते हुए ऐसे गिरोहों पर नकेल कस रही है।

Join us on: