जयनगर – ऐसे हो रही थी शराब तस्करी शराब और चोरी की बाइक के साथ नेपाली  युवक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के जयनगर थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र में सघन गश्ती और वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में नेपाल निर्मित अंग्रेजी शराब और बीयर लदी की खेप के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब तस्करी और चोरी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्वाई का परिणाम को लेकर संभव हो सका है। इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया है कि पुलिस पदाधिकारी बलाल खान के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में वाटर वेज चौक के समीप एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। पुलिस द्वारा जांच के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे शातिराना तरिके से छिपाकर रखी गई शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। पुलिस ने मौके से कुल 28 बोतल शराब जब्त की, जिसमें 05 बोतल बीयर और 23 बोतल अंग्रेजी शराब शामिल है। कुल जब्त शराब की मात्रा लगभग 7.5 लीटर बताई जा रही है। इसके अलावा, मोटरसाइकिल भी चोरी की पाई गई, जिसे शराब सहित पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। वही मोटरसआइकिल सबार नेपाली नागरिक को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी का पहचान नेपाल के धनुषा जिला के खजूरी थाना क्षेत्र के इनर्वा का 21 वर्षीय दीपु सहनी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने शराब तस्करी का इकबालिया अपराध कबूल किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया है कि आरोपी सीमा पार से शराब की तस्करी कर जयनगर क्षेत्र में अवैध विक्रि करने का काम कर रहा था। चोरी की मोटरसाइकिल पर शराब लादकर वह बाजारों और चौक चौराहे के आसपास घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले आई और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम तथा चोरी से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आगे की कानूनी कार्रवाई किया जा रहा है। यह कार्रवाई बिहार में शराबबंदी कानून को पुलिस की सख्ती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जयनगर थाना पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में कई ऐसी सफल कार्रवाइयां की हैं, जिनमें अवैध शराब के व्यापार मे संलिप्तो को पकड़े गए हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि कहीं शराब तस्करी या अवैध कारोबार की सूचना मिले तो बिना देर किए पुलिस को जानकारी दें। इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। पुलिस पदाधिकारी बलाल खान और उनकी टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी है। मधुबनी जिले में शराब तस्करी का नेटवर्क नेपाल सीमा से जुड़े होने के कारण पुलिस सतर्कता बरत रही है। आगे थाना अध्यक्ष ने बताया है की जयनगर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग और गश्ती को और मजबूत किया जा रहा है। इस तरह के कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Join us on: