रिपोर्ट – संतोष चौहान!
सुपौल :- जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कर्मिनिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर त्रिवेणीगंज पुलिस ने 20 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
मामले की जानकारी देते हुए त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान 20 लीटर देशी चुलाई शराब एवं एक पल्सर बाइक के साथ शराब तस्कर संतोष सरदार को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि संतोष सरदार पिता गुलाय सरदार,मधेपुरा जिले के शंकरपुर थानाक्षेत्र के रामपुर लाही गांव के निवासी हैं जिन्हें उत्पाद एवं मध निषेध अधिनियम धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




