शंखनाद : सुपर 40 में देश, विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

1 कभी हां,कभी न… अराघची अचानक PAK के लिए रवाना, अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की सुगबुगाहट तेज

2 RSS प्रमुख बोले:भारत जरूर बनेगा विश्वगुरु,कोई संदेह नहीं,राम मंदिर बनने को लेकर पहले लोग शक करते थे,वैसे ही यह लक्ष्य भी अब तय है

3 US में बोले दत्तात्रेय होसबाले:मुस्लिम हमारे अपने,हिंदू ही थे इनके पूर्वज;RSS के सरकार्यवाह के संकेत क्या?

4 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारतीय मुसलमानों को लेकर बड़ी बात कही है। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में जब उनसे मुस्लिम समुदाय के प्रति संघ के दृष्टिकोण पर सवाल पूछा गया,तो उन्होंने बहुत ही बेबाकी से अपनी बात रखी। होसबोले ने कहा कि भारत के 99.99 फीसदी मुसलमानों के पूर्वज हिंदू ही थे और वे इसी देश की मिट्टी की संतान हैं।

5 किसानों के लिए गुड न्यूज,नहीं बढ़ेंगे खाद के दाम;25 लाख टन यूरिया आयात करने जा रही सरकार

6 मणिपुर के उखरुल में फायरिंग से 3 की मौत,मिलिटेंट्स ने कई घर जलाए,नगा-कुकी समुदाय में तनाव;7 अप्रैल से अब तक 10 मौतें

7 उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज जयपुर के दौरे पर हैं। यहां वह राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में शमिल होंगे। वे जयपुर के भगवान महावीर कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र द्वारा आयोजित 23वें कैंसर उत्तरजीवी दिवस में भी भाग लेंगे।

8 रेल में कंफर्म मिलेगा टिकट,गर्मियों में चलेंगी 18 हजार 262 समर स्पेशल ट्रेन,रेलवे ने X पर किया ऐलान

9 राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के टूटने पर भड़के अरविंद केजरीवाल,बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

10 पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपना कुनबा बढ़ाने की रणनीति तेज कर दी है। आम आदमी पार्टी में हालिया बगावत के बाद भाजपा और आक्रामक नजर आ रही है। पार्टी की नजर अब कांग्रेस शिअद और आप के नाराज नेताओं पर है जिससे विरोधी दलों में बेचैनी बढ़ गई है

11 बंगाल चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान, किसी भी बूथ पर दोबारा मतदान रीपोल की जरूरत नहीं पड़ी

12 पेटीएम पेमेंट्स बैंक लाइसेंस RBI ने रद्द किया,कहा:इसकी बैंकिंग सेफ नहीं, ग्राहकों को लौटाने के लिए पर्याप्त पैसा;UPI एप काम करता रहेगा

13 रिलायंस के नतीजे जारी,मुनाफे में गिरावट,₹6 डिविडेंड देने का ऐलान,हालांकि,मुनाफे में कमी के बावजूद कंपनी के रेवेन्यू में शानदार उछाल आया है,इस दौरान कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 12.86 फीसदी बढ़कर 2,98,621 करोड़ रुपए हो गया

14 UP का प्रयागराज देश में सबसे गर्म,पारा 45.2°C पहुंचा, राजस्थान समेत 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C पार; ओडिशा में सोमवार से स्कूल बंद

15 भारत के कई राज्यों में तेजी से गरमी बढ़ रही है। बीते कुछ दिनों में लू और गरमी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर की धूप अभी से झुलसाने लगी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि कई राज्यों में अगले दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है

16 IPL 2026 में बेंगलुरु की पांचवीं जीत,गुजरात को 5 विकेट से हराया, कोहली ने 81 रन बनाए;पडीक्कल की फिफ्टी,कोहली IPL में 800 चौके लगाने वाले पहले बैटर,300 सिक्स भी पूरे;चिन्नास्वामी में बेंगलुरु की 50वीं जीत;

17 नफरत फैलाते हैं RSS-BJP के लोग, देश में 2 विचारधाराओं के बीच लड़ाई:राहुल गांधी

18 पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में लुंगी एनगिडी गंभीर रूप से घायल,कोटला मैदान से एम्बुलेंस में ले जाया गया

19 पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP,दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा:अमित शाह

20 भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी,राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार

21 दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग,कई गाड़ियां जलकर राख

22 हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा ‘पंजाब का गद्दार,काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता

23 कैलाश हिल्स मर्डर:कातिल’ को लेकर ‘डेथ स्पॉट’ पर पुलिस,6 घंटे तक चला क्राइम सीन रीक्रिएशन

24 पश्चिम अफ्रीका: माली में धमाके-फायरिंग की खबर पर US एम्बेसी अलर्ट,नागरिकों को घर में रहने की सलाह

25 अजरबैजान में रूस के साथ शांति वार्ता करने के लिए हम तैयार हैं:जेलेंस्की

26 स्वाती मालिवाल बीजेपी में शामिल, केजरीवाल पर लगाए आरोप

27 स्वाती मालिवाल ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का किया ऐलान

28 जेलेंस्की ने कहा:रूसी हमलों के चलते यूक्रेन में 30 से ज्यादा लोग घायल

29 उत्तराखंड बोर्ड: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित

30 लखनऊ:30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी

31 लखनऊ: होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा आज

32 UP के मऊ में सड़क हादसा: पति-पत्नी,बेटे सहित 5 की मौत

33 तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी Vikram-1 रॉकेट के ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे

34 राशन घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED के कोलकाता में कई ठिकानों पर छापे

35 अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा:ईरान में युद्ध दुनिया के लिए एक तोहफा है

36 पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान पक्षपात के आरोप में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

37 अमेरिका से जुड़े होने के आरोप में IRGC ने जब्त किए दो जहाज

38 हैदराबाद में आज अपनी नई पार्टी लॉन्च करेंगी के.कविता

39 RLD प्रमुख जयंत चौधरी मेरठ के सिवालखास निर्वाचन क्षेत्र में आज रैली

40 तुर्की के अधिकारियों ने ड्रग तस्कर और दाऊद के सहयोगी सलीम डोला को हिरासत में लिया

Join us on: