पंचायती राज दिवस पर बोले तेजस्वी यादव, अगर आप लोगों ने साथ दिया तो इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेंगे!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

आज पंचायती राज दिवस है इस मौके पर RJD कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजना किया गया कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला तेजस्वी ने वर्तमान बिहार सरकार के गठन पर कई सवाल उठाए और कहा कि पिछले वर्ष धनतंत्र के ज़रिए NDA ने अपनी सरकार बिहार में बनाने में सफलता हासिल कर ली लेकिन अगर आप लोग एकजुट और मज़बूत होकर आगे लड़ाई लड़िएगा तो हम लोग इस तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकेंगे अपने कार्यकर्ता को संबोधित करने के दौरान तेजस्वी ने अधिकारियों पर भी जनप्रतिनिधि को सम्मान नहीं देने खासकर RJD के वर्कर्स को मान सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया तेजस्वी ने कहा कि यह सरकार पंचायती व्यवस्था को खत्म कर देना चाहती है ।

बाइट _ तेजस्वी यादव , नेता प्रतिपक्ष

Join us on: