बेगूसराय- पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं का जिला प्रशासन ने किया औचक निरीक्षण!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन, बेगूसराय द्वारा पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं का औचक निरीक्षण किया गया।

जिला पदाधिकारी, बेगूसराय के आदेशानुसार, तेघड़ा अनुमंडल के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा स्थल पर जाकर योजनाओं की स्थिति का निरीक्षण किया गया। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली, ‘हर घर नल का जल’ योजना की संचालन स्थिति , पंचायत सरकार भवनों की स्थिति, सोलर लाइट की कार्यशीलता तथा पंचायत स्तर पर संचालित विद्यालयों का विशेष रूप से मूल्यांकन किया गया।

सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा पंचायत सरकार भवन के भवन की स्थिति के साथ साथ वहाँ कर्मियों की उपस्थिति आरoटीoपीoएस, जन्म/मृत्यु का पंजी का संधारण एवं विभिन्न योजनाओ के संचालन की स्थिति की भी जांच की गई। इसके साथ ही जन वितरण प्रणाली दुकानों की जांच भी की गई।

सभी संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि वे निरीक्षण से संबंधित अपना विस्तृत प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर जिला कार्यालय को यथाशीघ्र प्रेषित करें।

औचक निरीक्षण राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के तहत योजनाओं के पारदर्शी, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।

Join us on: