रिपोर्ट- अमित कुमार
पटना पुलिस की कार्रवाई:
मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई | 158 ग्राम स्मैक एवं ₹48,000/- के प्रतिबंधित नोट बरामद | 03 अभियुक्त गिरफ्तार।
दिनांक 22.04.2026 को रूपसपुर थानांतर्गत न्यू शिवाजी नगर, दीघा-खगौल नहर रोड स्थित एक मकान में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री किए जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई।
उक्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में एक छापेमारी टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान कुल 158 ग्राम स्मैक, 04 मोबाइल फोन, 04 एटीएम कार्ड, ₹9,000/- नगद एवं भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित ₹500 के 90 नोट (कुल ₹48,000/-) बरामद करते हुए मौके से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
उक्त कार्रवाई के संबंध में श्री भानु प्रताप सिंह द्वारा की गई प्रेस वार्ता का महत्वपूर्ण अंश:-



