शंखनाद : सुपर 40 में देश, विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

1 पीएम मोदी को ‘आतंकवादी’ कहना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी,चुनाव आयोग ने 24 घंटे के अंदर मांगा जवाब,EC का चला चाबुक,जारी हुई चेतावनी

2 मोदी को आतंकी कहने पर खड़गे को EC का नोटिस,कांग्रेस अध्यक्ष ने बयान पर सफाई भी दी थी;शाह बोले:राहुल के साथ रहकर भाषा बिगड़ी

3 पश्चिम बंगाल के दमदम में आयोजित एक चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता से बड़ा आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी विधायक या पार्टी सरकार बनाने के लिए नहीं,बल्कि घुसपैठ मुक्त बंगाल बनाने के लिए मतदान करना चाहिए

4 अमित शाह ने रैली में कहा कि वोट का उद्देश्य राज्य को सुरक्षित और मजबूत बनाना होना चाहिए। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे फैसले लें जिससे बंगाल में अवैध घुसपैठ पर रोक लग सके। राहुल गांधी का नाम लेते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पश्चिम बंगाल में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में जनता का समर्थन पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है

5 सरकार ने एविएशन फ्यूल में एथेनॉल मिलाने की मंजूरी दी,कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी; गडकरी बोले:100% ब्लेंडिंग का टारगेट

6 होर्मुज से अपने जहाजों की निकासी के लिए भारत ने ईरान को नहीं किया भुगतान;सरकार ने कहा:चलाई जा रहीं फर्जी खबरें

7 ग्रामीण निकायों को केंद्रीय वित्त आयोग ने इस बार 4.35 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अनुदान दिया है,जो पिछली बार के 2.36 लाख करोड़ से लगभग दोगुना है। केंद्रीय पंचायती राज सचिव विवेक भारद्वाज ने बताया कि इससे पंचायतों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और गांवों के विकास को गति मिलेगी

8 नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा:पटरियों की देखरेख के लिए करीब 1800 ट्रैक मशीन हैं,जिन्हें बढ़ाकर तीन हजार करने की योजना है। इन मशीनों की संख्या बढ़ने से ट्रैक की जांच और मरम्मत से जुड़ी पुरानी समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाएंगी।

9 पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान आज;5501 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर;सुरक्षा के खास इंतजाम

10 चुनाव आयोग का हंटर:तमिलनाडु- पश्चिम बंगाल में वोट के लिए नोट और शराब की बारिश,एक हजार करोड़ का सामान जब्त

11 मतदान के लिए बंगाल की ओर उमड़ी प्रवासियों की भीड़, हजारों मजदूर लौटे

12 यूपी के मिर्जापुर में सड़क हादसा,11 की मौत,इनमें से 8 जिंदा जले,ट्रक-ट्रॉले की टक्कर से बोलेरो में आग लगी

13 149 दिन बाद आज हुए भगवान बद्रीविशाल के दर्शन, तीन चाबियों से खुलें कपाट;घी में लिपटा कंबल बताएगा कैसा रहेगा पूरा साल

14 नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग का इस्तीफा,मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी से संबंधों पर विवाद,एक महीने में दो मंत्री सरकार से बाहर

15 72 घंटों के अंदर होगी शांतिवार्ता,ईरान के साथ युद्धविराम पर बोले ट्रंप

16 IPL 2026 में राजस्थान की पांचवीं जीत,लखनऊ को 40 रन से हराया;जडेजा ने 43 रन बनाए,एक विकेट भी लिया

17 पाकिस्तान के “डबल गेम” से आगबबूला हुआ ईरान ! कहा:ट्रंप के तलवे चाट रहे आसिम मुनीर,नहीं पहुंचाया सही संदेश

18 तेल संकट में भारत बना लाइफलाइन,एनर्जी डिप्लोमेसी’ ने बदला खेल,चीन की रणनीति फेल!

19 ईरान ने ठुकराया ट्रंप का सीजफायर एक्सटेंशन! होर्मुज से भारत आ रहे जहाज को बनाया निशाना, IRGC ने 2 शिप किए जब्त

20 जंग के बीच ईरान का कड़ा कदम, इजरायल के लिए जासूसी के आरोपी प्रमुख सुरक्षा अधिकारी को दी फांसी

21 ब्रिटेन में ऐतिहासिक कानून पासः2009 से जन्मे लोगों के लिए सिगरेट हमेशा के लिए बैन ! हर साल बढ़ेगी उम्र सीमा

22 पागल’ कुत्ते का कहर,एक के बाद एक 40 लोगों को काटा; अस्पताल में मची चीख-पुकार

23 UP:ब्रेक फेल ट्रक बना काल,टक्कर से बोलेरो में जिंदा जल गए 11 लोग,पूरे इलाके मे शोक की लहर

24 दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से घर में रेप-हत्या,मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटा;आरोपी पूर्व नौकर गिरफ्तार,होटल में छिपा था

25 ममता बनर्जी के कामों से खतरे में लोकतंत्र,बंगाल चुनाव के बीच SC की बड़ी टिप्पणी

26 लेंसकार्ट में तिलक विवाद,MP-UP, महाराष्ट्र,छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन;स्टोर जाकर कर्मचारियों को कलावा पहनाया;धीरेंद्र शास्त्री मालिक से बोले:लाहौर में कंपनी खोल लो

27 तमिलनाडु:75 साल पुरानी DMK,50 साल की AIADMK बनाम दो साल की TVK;234 सीटों पर आज किसके साथ खड़ी होगी जनता

28 Noida Protest:वेतन वृद्धि के लिए हिंसक प्रदर्शन की जांच करेगी एसआईटी, जल्द ही और भी हो सकती हैं गिरफ्तारियां

29 जेलेंस्की से मुलाकात कर सकते हैं पुतिन,समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए ही होगी आमने-सामने की बात

30 पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरे लड़ाकू विमान,जगुआर- मिराज ने भी टेकऑफ और लैंडिंग की;4 साल पहले PM मोदी का प्लेन लैंड हुआ था

31 सिर-पेटदर्द, BP-शुगर की 141 दवाओं के सैंपल फेल,कंपनियों को नोटिस,स्टॉक वापस मंगाने के आदेश,इनमें 46 दवाएं हिमाचल में बनीं

32 नया पश्चिमी विछोभ ला रहा आंधी-तूफान,13 राज्यों में पलटेगा मौसम,IMD का अलर्ट

33 असम में मृत समझकर किया जिसका अंतिम संस्कार,24 घंटे बाद साइकिल से घर लौटा आया वो इंसान

34 संकट में सरकार’:महिलाओं पर टिप्पणी करना पड़ा भारी,पप्पू यादव की लोकसभा सदस्यता पर मंडराया खतरा

35 लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर

36 WB चुनाव: दुबराजपुर सीट के बूथ नंबर 65 पर मतदाताओं ने CRPF जवानों पर पत्थरबाजी की

37 UP:असमय बारिश से प्रभावित गेहूं पर राहत,शिथिल मानकों के साथ खरीद होगी

38 स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बिना किसी प्रतिबंध या टोल के खुला रखा जाना चाहिए:जर्मन सरकार

39 IRS अधिकारी की बेटी हत्याकांड: पोस्टमार्टम से गला घोंटने की पुष्टि,रेप की जांच जारी

40 भारत में बेहद अमीर लोगों की संख्या बढ़ी,दुनिया में छठे नंबर पर पहुंचा देश

Join us on: