रिपोर्ट- मिथुन कुमार
बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां हिलसा अनुमंडल के खुदागंज थाना क्षेत्र के जेठौना गांव में मां और बेटी का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि जेठौना गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों को एक घर के अंदर मां और बेटी का शव संदिग्ध हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और इलाके में डर और आक्रोश का माहौल बन गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दोनों की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है और लोग इस निर्मम वारदात को लेकर हैरान और भयभीत हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हिलसा के 2 डीएसपी कुमार ऋषिराज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
अफिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस जघन्य वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश या कोई अन्य कारण तो नहीं है।
बाइट:- कुमार ऋषिराज, डीएसपी 2 हिलसा




