रिपोर्ट- राजीव रंजन!
मधेपुरा। मधेपुरा से मुरलीगंज जाने वाले मुख्य रेल मार्ग पर दिनापट्टी के समीप शुक्रवार रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोसी एक्सप्रेस की एक बोगी में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान बोगी में सवार यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कई यात्रियों ने जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदकर खुद को सुरक्षित किया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटना से पूर्णिया कोर्ट जा रही कोसी एक्सप्रेस की जेनरल बोगी में अचानक नीचे की ओर से धुआं उठने लगा। शुरुआत में यात्रियों ने शोर मचाकर आग लगने की सूचना दी, लेकिन पहले इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। कुछ ही देर में धुआं तेज होकर आग की लपटों में बदल गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन को तुरंत रोका गया। इसके बाद रेलवे कर्मियों और मौजूद स्टाफ ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद कुछ देर तक रेल परिचालन प्रभावित रहा, वहीं यात्रियों में भय और आक्रोश का माहौल देखा गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
बाइट प्रत्यक्ष दर्शी यात्री



