रिपोर्ट – रुपेश कुमार!
औरंगाबाद में जिला पदाधिकारी, अभिलाषा शर्मा द्वारा एनटीपीसी नबीनगर के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत 120 ग्रामीण बालिकाओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को दूर करने तथा उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है, जिससे वे नियमित रूप से शैक्षणिक गतिविधियों में भाग ले सकें।इस दौरान उन्होंने जिला पदाधिकारी
ने एनटीपीसी प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं की शिक्षा को नई दिशा प्रदान करते हैं। साथ ही उन्होंने एनटीपीसी से अपेक्षा व्यक्त की कि भविष्य में भी जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इसका लाभ मिल सके।




