अग्नि पीड़ितों के बीच पहुँचे विधायक, किया सहायता राशि का वितरण!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी

मुजफ्फरपुर

कांटी के अग्नि पीड़ितों के बीच विधायक अजीत कुमार ने आपदा मद की 20 हजार रुपये का चेक किया वितरण


कांटी अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को स्थानीय विधायक अजीत कुमार ने क्षेत्र के सात अग्निपीड़ितों के बीच सरकारी आपदा मद की 20-20 हजार रुपये का चेक का वितरण किया। विदित हो की पिछले दिन क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक लोगों का घर अग्निकांड में जलकर राख हो गया था। अंचल अधिकारी का हड़ताल पर रहने के कारण पीड़ित संजीव राम, मो.हदीश, भगवान सहनी , किशोर राम, दशरथ राम, मुखलाल राम, कैलाश सहनी को सरकारी राहत नहीं मिल पाया था। विधायक के पहल पर इन अग्नि पीड़ित कोआज राहत राशि मिल पाया है।
चेक वितरण के अवसर पर उपस्थित पीड़ितो को संबोधित करते हुए विधायक श्री कुमार ने कहा कि सभी अग्नि पीड़ित परिवार को आवास योजना का लाभ भी हम प्राथमिकता पर दिलवाएंगे। उन्होंने कांटी क्षेत्र में हो रहे लगातार अग्निकांड पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से कहा कि आप खाना बनाने एवं अन्य कार्यों में सावधानी बड़तें ताकि अग्निकांड की घटना पर नियंत्रण हो सके। मौके पर कांटी सीओ पिंटू कुमार, बीएओ शिवनाथ झा, जदयू के कांटी प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, जदयू नगर अध्यक्ष सह नगर पार्षद चंदन पांडे, नगर पार्षद इनरदेव राम उर्फ पप्पू राम , नाजिर पंकज कुमार, लिपिक राजीव कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Join us on: