रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
गांजा तस्करी के खेल में खुला राज, लूट के मोटरसाइकिल, गांजा दो पिस्टल भी बरामद
मधुबनी के अरेर– बलाईन इलाके में चली थी तड़ातड़ गोलियां, जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक भी पकड़ी
मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र में 09 मार्च 2026 को राहुल यादव को गोली मारकर की गई हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार अपराधीयों के पास से पुलिस ने दो देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, करीब 1150 ग्राम गांजा, तीन मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़े गए अपराधीयों का पहचान श्रवण कुमार यादवझोझी, गांव अरेर, जिला मधुबनी और आदित्य कुमार झा उर्फ अदित्या ठाकुर, गांव गंधबार, थाना सकरी, जिला मधुबनी के रुप मे किया गया हैं। सूत्रों के अनुसार, आदित्य कुमार के विरुद्ध मधुबनी जिले के कलुआही, रहिका, नरहिया, खजौली, बासोपट्टी, राजनगर, नगर व अन्य थाना क्षेत्रों में विभिन्न हत्या, लूट व अभद्रता के मामले सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मधुबनी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी अभियान चला रखी थी, जिसमें पुलिस को ये बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि दिनांक 17 अप्रैल 2026 को शाम के करीब 6:45 बजे अरेर थानाध्यक्ष आनंद कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली कि नागदह– बलाईन आम गाछी के निकट दो व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल पर हथियार के साथ देखे गए हैं, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवस्यक कार्वाई को लेकर बिना देर किए पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए दोनों का पीछा किया, पुलिस को देख कर दोनो अपराधी भागने लगा। भागने के दौरान बलाईन के निर्माणाधीन पुल के पास मोटरसाइकिल छोड़कर दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस बल द्वारा दोनो का पिछा करते हुए पकड़ लिया गया। तलाशी लेने के दौरान श्रवण कुमार यादव के पिट्टू बैग से गांजा और एक कीपैड मोबाइल और कमर से एक देशी लोडेड पिस्टल बरामद हुई, जिसे खोलने पर एक जिंदा कारतूस निकला। तो दूसरे, आदित्य कुमार झा के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल और उसके मैगजीन में तीन जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया है कि राहुल यादव की हत्या इन्हीं दोनों पिस्टल से की गई थी और उसके बाद दोनों दिल्ली भाग गए थे। बाद में वापस आने के बाद गांजा तस्करी करके रुपया कमाने के काम में लग गए। इसी दौरान वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आगे पुलिस ने अभियुक्तों पर हत्या, अवैध हथियार और मादक पदार्थ जैसे गंभीर अपराध मे मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने दिया है, अधिकारियों का कहना है कि गेंग के अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई को जारी रखते हुए अन्य अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।




