औरंगाबाद- दस्तावेज लिपिक संघ रामकरण बने निर्विरोध अध्यक्ष, जितेंद्र बने सचिव!

SHARE:

:- रुपेश कुमार!


औरंगाबाद
गुरुवार को जिला मुख्यालय के कर्पूरी विचार मंच सभागार में औरंगाबाद दस्तावेज लिपिक संघ का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के संपन्न हुआ।जिसमें अध्यक्ष पद से रामकरण सिंह , कोषाध्यक्ष पद से सुनील कुमार ओझा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए,जबकि सचिव पद पर दो उम्मीदवार जितेंद्र कुमार यादव व सुदर्शन प्रसाद सिंह के बीच चुनाव कराया गया।जिसमें जितेंद्र कुमार यादव 22 मतों से निर्वाचित घोषित हुए।यह चुनाव प्रकिया चुनाव संचालन समिति जनार्दन प्रसाद ,रामाशीष शर्मा,मृत्युंजय कुमार सिंह, मिथलेश शर्मा,नरेंद्र कुमार नारायण के देखरेख में संपन्न हुआ। अध्यक्ष निर्वाचित हुए तीनों पदाधिकारी प्रमाण पत्र दिया गया।इधर अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि मैं पिछले 40वर्षों से कोर्ट में लिपिक पद पर काम कर रहा हूं।आज तक किसी लोगों ने मेरा विरोध नहीं किया,यही कारण हैं कि मैं दूसरी बार अध्यक्ष बना हु।मेरे ऊपर जो जिम्मेदारी मिली हैं उसे अच्छी तरह से निर्वहन करूंगा सभी लोगों के साथ लेकर कार्य करूंगा।इधर निर्वाचित घोषित होने के बाद लिपिक सतेन्द्र सिंह, बृजमोहन सिंह,रामाश्रय तिवारी, ब्रिसेन सिंह,दीनानाथ विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने बधाई दी हैं।

Join us on: