रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सभागार में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जंयती पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सम्मान समारोह व संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार पासवान की अध्यक्षता एवं जिला अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर के संचालन में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जयंती पर संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आगत अतिथियों को पाग और चादर से स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉक्टर रामप्रीत पासवान ने संबंधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है ,जो आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि विद्यानंद चौपाल ने कहा कि संविधान के निर्माण में बाबा साहेब के योगदान को दुनिया जानती है। देश में वंचित वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संविधान में पर्याप्त कदम बाबा साहब ने उठाये। जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा ने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा संगठन की मजबूती के लिए सभी 39 मंडलों में कार्यकर्ताओं को तैयार कर संगठन को मजबूत करें। आप सभी भाजपा कार्यकर्ता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर हम सभी को बाबा साहेब के गुणों से हमेशा प्रेरणा हासिल करनी चाहिए और समाज के सभी वर्गों को साथ में लेकर मुख्यधारा में शामिल करने के कार्य मे लग जाना चाहिए। कार्यक्रम में रंजीत यादव ,सरोज सिंह, राधा देवी, सुनील मिश्र, मनोज कुमार मुन्ना, प्रमिला पूर्व ,संतोष भगत, पवन साह,आदित्य झा, कन्हैया साह, विनो राम,गोपाल चौपाल ,ललित पासवान ,अरुण धांगर, अजय चौपाल ,कमलदेव पासवान, वीरेंद्र मेहता, जगन्नाथ राय ,मनीष झा उद्धव, धर्मेंद्र दास, सुधीर मंडल सहित अन्य लोगों ने बाबा साहेब डाक्टर भीम राव अम्बेडकर पर अपना अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।




