पटना हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


पटना हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है। 17 अप्रैल को होने वाले इस चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कई प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रेजिडेंट पद के लिए राजेंद्र नारायण एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं।
चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदान प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें करीब 5000 से अधिक अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार प्रेजिडेंट पद के लिए कुल 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
प्रेजिडेंट पद के उम्मीदवार राजेंद्र नारायण ने कहा कि पटना हाई कोर्ट में तीन प्रमुख संगठन सक्रिय हैं, जिनमें उनका संगठन सबसे बड़ा और सबसे पुराना है। उन्होंने अधिवक्ताओं के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू करने का भरोसा दिलाया।
राजेंद्र नारायण ने बताया कि लाइब्रेरी व्यवस्था को आधुनिक बनाया जाएगा। किताबों के रखरखाव और उनकी उपलब्धता को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे अधिवक्ताओं को डिजिटल माध्यम से सामग्री आसानी से मिल सके।
इसके साथ ही उन्होंने युवा अधिवक्ताओं के प्रशिक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सीनियर वकीलों की जिम्मेदारी है कि वे नए वकीलों को सही मार्गदर्शन दें। उन्होंने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से वकालत कर रहे हैं और अब तक 100 से अधिक इंटर्न को प्रशिक्षण दे चुके हैं।
सुरक्षा के मुद्दे पर भी उन्होंने चिंता जताई और कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए बिहार में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि यदि उन्हें मौका मिला, तो वे अधिवक्ताओं के हित में ठोस और सकारात्मक कदम उठाएंगे।

बाइट : राजेंद्र नारायण, प्रेजिडेंट पद के उम्मीदवार, एडवोकेट एसोसिएशन, पटना हाई कोर्ट

Join us on: